मॉरिटानिया में लड़कियों को जबरदस्ती खाना खिलाने की एक प्राचीन परंपरा

मॉरिटानिया में लड़कियों को जबरदस्ती खाना खिलाने की एक प्राचीन परंपरा

अगर एक ओर पश्चिमी दुनिया में महिलाएं अपना वज़न कम करने के लिए कई तरह की डाइट करती हैं तो वहीं अफ्रीका के मॉरिटानिया में माता-पिता अपनी बेटियों को मोटा करने के लिए उन्हें ज़बरदस्ती खाना खिलाते हैं। वहां ज़्यादा वज़न वाली महिला को  स्वास्थ्य और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। वे कहते हैं कि “बड़ी महिलाएं, पुरुषों के दिल में बड़ी जगह लेती हैं”। वज़न बढ़ाने से युवा लड़कियों को एक अच्छा पति मिलना पक्का होता है। इस फिल्म में लेब्लूह यानि सुंदरता के नाम पर छोटी बच्चियों को ज़बरदस्ती खान खिलाने की इस  प्रसिद्ध प्रथा के बारे में बताया गया है। ज़्यादा खाना खाने से इन बच्चियों को बड़े होकर कौन सी बीमारियां लगती हैं? आज की आधुनिक दुनिया में, क्या यह परंपरा उतनी ही प्रचलित है या इसका पतन हुआ है?