घाना की हवा में फैल रहा ज़हर!

घाना की हवा में फैल रहा ज़हर!

अफ्रीका के कई देश विकसित देशों के लिए कूड़ाघर का काम कर रहे हैं। घाना इनमें से एक है जहां ये देश इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट डंप करते हैं। एगबोगब्लोशी अकरा के पास एक विशाल डंपिंग ग्राउंड है जहां डिजिटल उपकरणों को नष्ट किया जाता है। इससे जहरीला धुआं हवा में भर जाता है, जो वहां रहने वालों और काम करने वालों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है। यहां के बच्चे भी इस ज़हर का शिकार हो रहे हैं। खतरों के बावजूद ये इलेक्ट्रॉनिक-कचरा साइट लोगों के लिए रोज़ी-रोटी का माध्यम है जिस से वे दूर नहीं रह सकते।