रूस में एक विदेशी का दिलचस्प व्लॉग

रूस में एक विदेशी का दिलचस्प व्लॉग

क्या आपने देखा है कहीं किसी को बिकनी में बर्फ़ीली ढलानों पर स्की करते? रूस में आपका स्वागत है! “मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग ही रूस में घूमने की जगह है!" – अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो हमारी फिल्म मिस न करें! RTD के पीटर स्कॉट ने रूस में कुछ अजीबोगरीब लेकिन बहुत ही दिलचस्प जगहों और चीज़ों की खोज की जैसे साइबेरिया का ग्रेलका फेस्टिवल और सोची का बूगल वूगल फेस्टिवल, स्विम सूट में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग करना, रूसी बान्या यानी सौना में नहाना और मॉस्को में स्मैश रूम का मज़ा लेना। क्या आपको पता है कि रूस में बर्फ़ीले पहाड़ों पर होली खेली जाती है? नहीं? तो चलिए चलते हैं पीटर स्कॉट के इस सफर पर और इस डॉक्यूमेंट्री से जानते हैं कि विदेशियों की लाइफ रूस में कितनी मज़ेदार है।