रूसी कला और खेल पश्चिम में कैंसिल कर दिए गए

रूसी कला और खेल पश्चिम में कैंसिल कर दिए गए

इतिहास में पहली बार, "कैंसिल" शब्द का इस्तेमाल पूरे देश की संस्कृति के लिए किया गया: रूसी संस्कृति को कैंसिल किया जा रहा है। 1,500 से  ज़्यादा सालों से रूस में जो कुछ भी बनाया गया है, उस पर न सिर्फ सवाल उठाये जा रहे हैं, बल्कि उसकी निंदा की जा रही है। कला और खेल – ऐसे क्षेत्र हैं जहां रूस ने पारंपरिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब रूसी गायकों, कलाकारों और निर्देशकों के नाम संगीत कार्यक्रमों और त्योहारों की सूचियों से निकाले जाते हैं। यहां तक ​​कि वे कलाकार जो चल बसे हैं, वे भी "कैंसिल कल्चर" का शिकार बन रहे हैं। इनमें प्रसिद्ध लेखक दोस्तोवस्की, संगीतकार त्चिकोवस्की और शोस्ताकोविच हैं। हर रोज़ ये लिस्ट बढ़ती जाती है।

कला से जुड़े लोगों को न सिर्फ 'कैंसिल' किया जा रहा है, उन्हें धमकाया भी जा रहा है। इटली में "फ्रेंड्स ऑफ ग्रेट रशियन" एसोसिएशन की महासचिव यूलिया बज़ारोवा को धमकियों से भरी चिट्ठी मिली। 'अपना ऑफिस तुरंत बंद करो। हमारे समूह का लक्ष्य रूसियों के खतरों से इतालवी लोगों को बचाना है। अपने कर्मचारियों से कहो कि वे अपनी रूसी पृष्ठभूमि का विज्ञापन न करें।' यूलिया रोम में 20 साल से ज़्यादा रह रही हैं। वो यूरोप में रूसी संस्कृति को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हर साल उन्होंने रोम में ‘ग्रैंड रूसी बॉल’ की मेज़बानी की। लेकिन 2022 में, ये नहीं हो पाया। फिर भी वो अपनी हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के काम को जारी रखा है। उनमें से एक है – अंतरराष्ट्रीय पुश्किन पुरस्कार। हमारी फिल्म से जानिए और किसे 'कैंसिल' किया गया और लड़ने के लिए वे क्या रास्ते अपनाते हैं।