जापानी पुरुष अकेलेपन को दूर करने के लिए सिलिकॉन लव डॉल्स से रिश्ता बनाते हैं

जापानी पुरुष अकेलेपन को दूर करने के लिए सिलिकॉन लव डॉल्स से रिश्ता बनाते हैं

सेंजी नकाजिमा एक लव डॉल के मालिक हैं जिसका नाम उन्होंने साओरी रखा है। हालांकि उनकी शादी एक असल महिला से हुई है, लेकिन वे अपनी गुड़िया के साथ अलग रहते हैं। ये अजीब जोड़ा वीकेंड ट्रिप पर माउंट फूजी जाता है, वे कराओके बार में देर रात डेट करते हैं, और उनकी एक तरफा बातचीत भी होती है।

नाकाजिमा के लिए गुड़िया एक निर्जीव वस्तु से कहीं ज़्यादा है। 62 वर्षीय सेंजी अपनी साओरी को प्यार से कपड़े पहनाते हैं, उसे नहलाते हैं और उसके बालों में कंघी करते हैं। वे अपने साथी की चिंता भी करते हैं। उन्हें डर है कि उनके बाद साओरी की ज़िन्दगी भी खत्म हो जाएगी क्योंकि उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होगा। 

नकाजिमा एकमात्र जापानी व्यक्ति नहीं जिसने गुड़िया से प्यार किया है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हर साल जापान में करीब 2,000 गुड़िया बेची जाती हैं। अलग होने वाले सिर, लचीले जोड़ों और मुलायम त्वचा के साथ, सिलिकॉन डमी न केवल अपने मालिकों के लिए यौन संतुष्टि प्रदान करती है, बल्कि उनके एहसास से भी जुड़ जाती है।

जैसे-जैसे लव डॉल की मांग बढ़ रही है, जापान में जनसंख्या का संकट गहराता जा रहा है। गिरती जन्म दर, उम्रदराज़ होती जनसंख्या, और शादियों की गिरती संख्या ने जापानी सरकार को हैरान कर दिया है।

ये पता लगाने के लिए कि क्यों कुछ जापानी लोग गुड़ियाओं के साथ रोमांस के लिए असली रिश्तों को छोड़ रहे हैं, RTD टीम नकाजिमा और अन्य गुड़िया मालिकों से मिली। ऐसी ही हैरान कर देने वाली दुनिया की कहानियों से रूबरू होने के लिए हमारी डाक्यूमेंट्री देखें।