5 घरों के ज़रिए जानिए रूसी लोगों की जीवन शैली की झलक

5 घरों के ज़रिए जानिए रूसी लोगों की जीवन शैली की झलक

इस खास डॉक्यूमेंट्री में देखिए रूसी लोग, खासतौर पर मॉस्को वाले, किसे अपना घर कहते हैं। RT के एरिक आपको घुमाएंगे पांच अलग-अलग आवासीय बिल्डिंगों में जो रूस के जीवन में विभिन्न ऐतिहासिक काल को दर्शाती हैं। कुछ बिल्डिंगें नई हैं तो कुछ क्रांति के समय बनी थीं और आज तक खड़ी हैं। 

देखिए सेंट्रल मॉस्को की सबसे मशहूर बिल्डिंगों में से एक, जिसमें स्टालिन के युग के शक्तिशाली, प्रसिद्ध और उच्च वर्ग के लोग रहते थे। एक ऐसे ही अपार्टमेंट को आज म्यूज़ियम में बदल दिया गया है जिसमें मशहूर बैलेरीना गलीना उलानोवा रहती थीं।

सोवियत समय में देश की ज़रूरतें बदलीं और सभी लोगों के लिए समान रिहायशी इमारतों की ज़रूरत पड़ी। सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने इस समस्या को हल करने के लिए पांच मंजिला आवासीय भवनों में छोटे और सस्ते दिखने वाले अपार्टमेंट बनवाए। ये घर आज भी मॉस्को के उन लोगों में पॉपुलर हैं, जो पहली बार घर खरीद रहे हैं और अपने घर को अपने हिसाब से बनवाना चाहते हैं। 

लेकिन ऐसा नहीं है कि मॉस्को आज भी अतीत में रह रहा है। मॉडर्न दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, मॉस्को में आपको 2,000 sq.m. का, शहर की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत के ऊपर, पेंटहाउस भी मिलेगा। रूस की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति में कांच की दीवारें और एक छत है, जिससे इसके भविष्य के मालिक को 360 डिग्री का शानदार शहर का व्यू देखने को मिलता है। 

मॉस्को के अलग-अलग और अनोखे आवासीय दृश्य के बारे में एरिक्स लिस्ट का एपिसोड रूसी राजधानी के रोमांचक जीवन और ऐतिहासिक कनेक्शन के बारे में बताता है।