रूस में बसी जादुई दुनिया का सफर!

रूस में बसी जादुई दुनिया का सफर!

मिलिए अलेक्सांदर बिलेत्स्की से – जिन्हें रूस का हैग्रिड बुलाया जाता है। अलेक्सांदर मॉस्को से करीब 200 किलोमीटर दूर एक जंगल में रहते हैं, जहां उन्होंने अपनी जादुई दुनिया बसाई है। वोे प्रकृति के साथ तालमेल बैठा कर शांत जीवन बिता रहे हैं। RT डॉक्यूमेंट्री की टीम अलेक्सांदर के जादुई गांव, अगवारिया पहुंची और जाना कि कैसे प्रकृति को अपना दोस्त बनाकर ऑर्गैनेक जीवन जिया जा सकता है? इस गांव में ‘जादूगरों और परियों’ के लिए रचनात्मक हैंडिक्राफ्ट वर्कशॉप होते हैं। यहां का पैसा भी अलग है, जादुई पैसा! लेकिन फिर भी उन्हें ‘मगल’ पैसे का इस्तेमाल तो करना ही पड़ता है। कहां से आता है ये आम लोगों का पैसा और कैसी ज़िंदगी है रूस के इस जादुई गांव में? जानिए हमारी खास पेशकश में