रूसी और क्रीमियाई लोगों के बीच रिश्तों के नए आयाम खोलता पुल

रूसी और क्रीमियाई लोगों के बीच रिश्तों के नए आयाम खोलता पुल

एक सपना जो 19वीं सदी में देखा गया, वो आज के रूस में जाकर पूरा हुआ। क्रीमिया प्रायद्वीप को मुख्य रूस से जोड़ने वाला पुल, अब बन कर तैयार है। ये पुल किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं है। रूसी इंजीनियरों और बिल्डरों ने 816 दिन तक, चौबीसों घंटे इस पुल पर काम किया — आंधी, तूफान, बर्फ और बारिश में भी! काम कभी नहीं रुका! और इसीलिए ये पुल आज इलाके के लोगों के लिए वरदान बन कर उभरा है। 

“ये पुल हमें जोड़ता है, वाइन तो बहाना है”, रूस के तमान शहर में रहने वाली इरीना और क्रीमिया के केर्च में रहने वाली एलेना, बहनें हैं, जो क्रीमिया पुल बनने से पहले बहुत कम मिल पाती थीं। क्योंकि एक-दूसरे को देखने भर के लिए उन्हें कई घंटों सड़क और फेरी का सफर करना पड़ता था। आज ये काम, महज कुछ मिनटों में हो जाता है। 

आपके, हमारे दर्शकों के लिए, RTD ने विश्व बॉक्सिंग चैम्पियन और रूसी संसद ड्यूमा के डिप्टी निकोलाय वलूयेव और जानी मानी पॉप सिंगर अल्योना स्विरीदोवा को अपनी टीम में शामिल किया। इस फिल्म के लिए निकोलाय ने पुल के निर्माण के समय कई दिन और रातें बिल्डरों के साथ बिताईं। वो आपको बताएंगे कि कैसे एक-एक कर इस पुल के नट-बोल्ट लगाए गए, कैसे तार बांधे गए, कितना सरिया लगा, कितना कंक्रीट लगा और कैसे मुश्किल परिस्थितियों में भी रूसी इंजीनियरों और बिल्डरों ने इसे समय से पहले पूरा कर दिया। 

अल्योना ने लंबी दूरी की ट्रक ड्राइवर यूलिया के साथ सफर की शुरूआत की और इस फिल्म में वो आपको क्रीमिया की ऐसी जगहें ले जाएंगी, जिनके बारे में शायद आपने सुना भी नहीं होगा। काला सागर, बीमारियों को दूर करने वाली चाकरोक झील और क्रीमिया की मशहूर हम्सा मछली — इन सब के बारे में जानना, इस रोमांचक सफर का अहम हिस्सा है। अब इस पुल के खुल जाने के बाद, आप क्रीमिया की छुपी खूबसूरती का आनंद ले पाएंगे।