रूस की अनदेखी, अनसुनी जगहों का सफर

रूस की अनदेखी, अनसुनी जगहों का सफर

यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस की चढ़ाई को घंटों में क्यों मापा जाता है? UFC के होने वाले चैम्पियन ऊंचाई पर ट्रेनिंग क्यों करते हैं? बुर्यातिया में पुरखों की आत्माओं को खुश करने में मक्खन का क्या रोल है? अगर आप हमसे जुड़ेंगे, तो आपको इन सभी जवाबों के साथ-साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा। रूस कई जगहों के लिए मशहूर है, लेकिन हम आपको जहां ले जाने वाले हैं, वो पहले किसी ने आपको नहीं दिखाई होंगी। रशिया बियॉन्ड ने ऐसा ही किया। उन्होंने अपने ‘रूस: 85 एडवेंचर्स’ प्रोजेक्ट के तहत, रूस के सभी कोनों में बेहतरीन रोमांच का अनुभव करने के लिए पूरे रूस की यात्रा की

रशिया बियॉन्ड की टीम, 29 बार UFC चैम्पियन, खबीब नूरमागोमेदोव के जन्मस्थान दागेस्तान गई और याकुतिया में डॉग स्लेज की सवारी की। वे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रस पर चढ़े और अस्त्राखान में मछली पकड़ने गए; उन्होंने बुरी आत्माओं को भगाना सीखा और आखिर में, उन्होंने क्रीमिया की वाइनरी में बेहतरीन वाइन बनाने का सीक्रेट भी जाना

फिल्म में केवल 8 जगहों को शामिल किया गया है, लेकिन ये किसी भी ट्रैवलर की घूमने की लालसा को बढ़ाने के लिए काफी है