रूसी धुनों पर नाचती जापानी लड़की!

रूसी धुनों पर नाचती जापानी लड़की!

10,000 किलोमीटर की दूरी भी, एक जुनूनी डांसर को रोक नहीं पाई! बैले डांसर बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए टोक्यो से मॉस्को आ पहुंची, रूसी नाम वाली एक जापानी लड़की।

छोटे से कद वाली मरीना एक चुलबुली जापानी लड़की है, जो रूस की राजधानी मॉस्को में रहती हैं। संगीत और डांस से उनको बचपन में ही प्यार हो गया था, लेकिन जापान में बैले डांस बहुत लोकप्रिय ना होने की वजह से उन्होंने रूस आने का फैसला किया। मरीना बताती हैं कि रूस आने का फैसला उनका अपना था और आज भी मुश्किल दिनों में उनकी मां उन्हें जापान वापस आ जाने को कहती हैं। लेकिन मरीना का दिल रूस में लग गया है।

अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को मरीना एक यूट्यूब चैनल के ज़रिए साझा करती हैं। जापान में उनके चैनल के कई फॉलोअर्स हैं और अपने व्लॉग में वो बताती हैं कि रूस में ज़िंदगी कैसी है। मरीना ने अपना ज़्यादातर समय रूस में बिताया है, और ज़ाहिर है ये देश उनके लिए अब अनजान नहीं है — “मैंने अपनी आधी ज़िंदगी मॉस्को में बिताई है, तो मुझे लगता है कि मॉस्को ही मेरा घर है”