दुनिया का सबसे बड़ा परिवार!

दुनिया का सबसे बड़ा परिवार!

भारतीय हिमालय की तलहटी में बसे इस बहुपत्नी पंथ के सदस्यों को इस बात में कोई शक नहीं है कि भगवान वास्तव में हैं और वो ठीक उनके बगल में रहते हैं।
ज़िओना चाना दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के तौर पर मशहूर हैं। उनके परिवार में उनकी 38 पत्नियों के साथ कुल 163 सदस्य हैं। हालांकि उनका बहु-पत्नी परिवार इकलौता नहीं है, क्योंकि ज़िओना 1000 से अधिक लोगों के बहु-पत्नी पंथ का भी नेतृत्व करते हैं, जहां पुरुष सदस्य जितनी चाहें उतनी शादियां कर सकते हैं।
"नई पीढ़ी" के रूप में मशहूर वाले इस पंथ की स्थापना ज़िओना के पिता और चाचा ने तब की थी जब उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हुआ और उन्हें विश्वास हो गया कि मानव शरीर चिरंजीवी है। हालांकि वे दोनों अब मर चुके हैं, लेकिन पंथ के अनुयायियों का मानना है कि ज़िओना हमेशा ज़िंदा रहेंगे और वे उन्हें अपने भगवान के रूप में पूजते रहेंगे।
"नई पीढ़ी" पंथ कभी पड़ोसी गांव बक्तवांग का हिस्सा था, लेकिन गांव वालों ने पंथ के सदस्यों से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। बक्तवांग के निवासी पंथ की विचारधारा से सावधान रहते हैं, पर उनके संगठन और आर्थिक सफलता से जलते हैं। पंथ के हर एक सदस्य को इसकी समृद्धि में योगदान देने का कड़ा कानून है। इसके अलावा, पर्यटक इस रिकॉर्ड तोड़ने वाले परिवार के लिए कुबेर का खज़ाना हैं, जो पंथ को पैसा देते हैं।