यूक्रेन में अंग तस्करी के मामलों की जांच!

यूक्रेन में अंग तस्करी के मामलों की जांच!

पिछले 9 सालों में, यूक्रेनी सरकार ने अंग प्रत्यारोपण को आसान बनाने के लिए कई कानून बनाए हैं। 2021 में, यूक्रेनी संसद ने ‘कानून 5831’ को मंजूरी दी। जिसमें कहा गया कि, बच्चों सहित, कोई भी यूक्रेनी मरने के बाद ‘ऑर्गन डोनर’ बन सकता है। उनकी नोटराइज़ सहमति और रिश्तेदारों की सहमति के बिना भी। ये अंग विदेशों में बेचे जा सकते हैं। ये मुद्दा, फिलहाल चल रहे सैन्य अभियान के साथ, लापता लोगों की बढ़ती संख्या और उनके अवैध सर्जरी से जुड़े होने के बारे में चिंता पैदा करता है। अमेरिकी पत्रकार और लेखक जॉर्ज एलियासन कहते हैं, – ‘2013 से 2014 तक यूक्रेन में मानव तस्करी दोगुनी हो गई है’। बीते 9 सालों में जॉर्ज ने मोर्चे पर चल रही घटनाओं को कवर किया है और यूक्रेनी शासन द्वारा हो रहे अत्याचारों के सबूत इकट्ठा किए हैं।
ये डॉक्यूमेंट्री उन परिवारों का दर्द बयान करती हैं जिन्होंने रहस्यमय परिस्थितियों में अपने प्रियजनों को खो दिया। पत्रकार, मेडिकल एक्सपर्ट्स और मानवाधिकार कार्यकर्ता सालों से जुटाए गए सबूत पेश करते हैं। जानिये, उन्होंने अब तक क्या खोजा है?