एक सुपारी किलर की कहानी

एक सुपारी किलर की कहानी


1980 के दशक में कोलम्बिया का मेडेलिन शहर पाब्लो एस्कोबार के साम्राज्य का केंद्र था। एक ड्रग माफिया, जिसने कोकेन बेचकर अपना साम्राज्य खड़ा किया, वो अपने करोड़ों डॉलर के कारोबार के बीच आने वाले किसी भी इंसान को अपने रास्ते से हटा देता था। और ये काम करता था उसका खासमखास और सुपारी किलर - पोपेय। बीस साल से भी लंबी जेल काटने के बाद, जॉन हाइरो वेलाज़क्वेज़ (जो उसका असली नाम है) को रिहा कर दिया गया। अब वो फिल्मों में एक्टिंग करता है, ब्लॉगिंग करता है और किताबें लिखता है। और तो और वो भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए राजनीति में भी कदम रखने वाला है! क्या उसने अपने बुरे कर्मों का पश्चाताप कर लिया है? और जिन लोगों की उसने जान ली, उनके परिजन उसकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में क्या सोचते हैं?