भारत का जल संकट: पूरी दुनिया के लिए चेतावनी!

भारत का जल संकट: पूरी दुनिया के लिए चेतावनी!

140 करोड़ लोगों का देश भारत जल संकट के कगार पर है। देश के कई राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब में पानी की भारी किल्लत है। नतीजतन आर्थिक परेशानियां, मानसिक स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं सामने आती हैं, जो आम लोगों के जीवन पर सीधा असर डालती हैं। किसान फसलें नहीं सींच पाते और कर्ज़े में डूब जाते हैं, जिसको न चुका पाने पर, उन्हें आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं दिखता। सरकार ने भी इस समस्या से मुंह फेरा हुआ है। भारत में पानी एक ज़रूरत नहीं बल्कि एक बेशकीमती वस्तु बन चुकी है। जल ही जीवन है पर जल के न होने से जीवन ही खतरे में है। बूंद-बूंद को तरसते देश और उसके लोगों की व्यथा सुनाती है ये डॉक्यूमेंट्री “पानी पानी रे”।