क्या खत्म हो रही हैं आर्कटिक की प्यारी सफेद हार्प सील?

क्या खत्म हो रही हैं आर्कटिक की प्यारी सफेद हार्प सील?

RT डॉक्यूमेंट्री फिल्म "नर्म, गुदगुदी जिंदगी" आर्कटिक में हार्प सीलों की लुप्त हो रही आबादी के बारे में बताती है, खास तौर ओर उन प्यारी, बर्फ जैसी सफेद छोटी सीलों के बारे में जिनकी आंखें बिल्कुल इंसानों जैसी दिखती हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले कुछ सालों में हार्प सीलों की आबादी में गिरावट आई है। इकोलॉजिस्ट आन्ना और उनके पति सेर्गेई, सीलों की इस हालत के बारे में काफी चिंतित हैं और इसलिए वो दोनों आर्कटिक के सफर पर निकल पड़े हैं।  उनका लक्ष्य है ज़्यादा से ज़्यादा हार्प सील कॉलोनियों को ढूंढना और उनकी आबादी का अनुमान लगाना क्योंकि कोई निश्चित आंकड़े नहीं हैं। लेकिन इतना ज़रूर साफ है कि हार्प सीलों की संख्या तेज़ी से घट रही है, और इसे रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। सोवियत काल में हार्प सील शिकार बहुत लोकप्रिय था। सोवियत संघ के पतन के बाद, शिकार और उनका व्यापार दोनों ही रुक गए। फिर 2009 में सील शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। इस सब के बावजूद, हार्प सील आज भी लुप्त होने की कगार पर खड़ी हैं। इन प्यारे, नरम, और गुदगुदे जानवरों को और किन खतरों का सामना करना पड़ता है? जानिए हमारी फिल्म में।