गुलाबी रंग में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ती हैं

गुलाबी रंग में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ती हैं

RT Documentary की फिल्म "गुलाबी गैंग" कहानी है एक ऐसे समूह और उसकी मुखिया संपत पाल की, जिन्होंने अधिकारों के लिए लड़ने और घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा करने का बीड़ा उठाया है। ये भारत में महिला अधिकारों की सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हुआ है। "गुलाबी गैंग" में महिलाओं को आत्मरक्षा की तरकीबें सिखाई जाती हैं जिससे महिलाएं खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत बना सकें। इससे उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ता है। कई मुश्किलों के बावजूद संपत पाल ने कैसे गुलाबी गैंग की स्थापना की? कैसे ये महिलाएं अपने हक की लड़ाई लड़ती हैं? जानने के लिए देखें हमारी फिल्म!